
संवाददाता, घुमारवीं : वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। इस सरकार ने अपने दस माह के कार्यकाल में 7711 बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए हैं। प्रदेश भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के संयोजक व प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के मनोनीत सदस्य राजेंद्र गर्ग ने घुमारवीं में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वर्तमान सरकार ने उपरोक्त पदों को भरकर तथा अन्य विभागों में अभी 16026 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इन वादों को पूरा कर सरकार ने बेरोजगार युवाओं के साथ अपनी बचनबद्धता दोहराई है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अपने दस माह के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिनमें महिलाओं को विशेष त्योहारों पर निशुल्क बस यात्रा की सुविधा, सभी सरकारी व निजी औद्योगिक इकाइयों में सौ रुपये करना मुख्य रूप से शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोनिवि में 1800 सौ वर्क निरीक्षकों के पदों को भरने की मंजूरी प्रदान की है। इन पदों के भरने से सिविल डिप्लोमा धारक तथा विभाग में मेट के पद पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।