
श्रीनगर : वादी में आवश्यक वस्तुओं से भरे 1685 ट्रक जवाहर टनल के आरपार हुए। इनमें से 826 ट्रक वादी पहुंचे, जबकि खाली टैंकरों व ताजा फलों से भरे 859 ट्रक भी वादी से बाहर अन्य राज्यों की मंडियों के लिए रवाना हुए।
कश्मीर मंडलायुक्त के एक प्रवक्ता ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार दिन के दो बजे तक आवश्यक सामग्री लेकर 826 ट्रक वादी पहुंचे। इनमें 108 ट्रक चावल, 35 ट्रक चीनी, 50 ट्रक आटा, भेड़ के सात ट्रक, 12 ट्रक पोल्ट्री, 43 ट्रक फल, 53 ट्रक डीजल, 30 पेट्रोल, 25 मिंट्टी का तेल, दूध से भरे तीन टैंकर, रसोई गैस से भरे तीन टैंकर शामिल हैं। इस बीच सब्जियों व फल के 859 ट्रक भी श्रीनगर से जम्मू और देश के अन्य राज्यों की मंडियों के लिए रवाना हुए। इनमें 225 ट्रक में ताजा फल व 35 ट्रक सब्जी शामिल है। अन्य आवश्यक वस्तुओं से भरे 89 ट्रक और 510 खाली टैंकर भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बनिहाल के बाद मार्ग पर ठीक भी नहीं था, लेकिन इसके बावजूद वाहनों का आवागमन बिना किसी बाधा के जारी रहा।