

जमशेदपुर। भारत-अमेरिका परमाणु करार के समर्थन में शनिवार को जिला कांग्रेस महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष देविका सिंह के नेतृत्व में वाहन रैली निकाली। रैली शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए पार्टी कार्यालय पर समाप्त हुई। इस अवसर पर तिलक पुस्तकालय के पास कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देविका सिंह ने कहा कि परमाणु करार से देश के ऊर्जा क्षेत्र में अपार वृद्धि होगी। जिससे देश के किसान व आम जनता को सबसे अधिक फायदा होगा। रैली को सफल बनाने में माला, विमला, कुसुम, इशरत, माया, सोनामुखी, कल्पना, सुशीला, रानी रावत, बेला, मिन्टो रानी, वर्षा दास, लकी विश्वास, मनोज चौबे, ज्योत्सना सरदार, भोगेन्द्र मिश्रा, जम्मी भाष्कर, विजय कुमार, परमिन्दर, अमरजीत, उपेन्द्र तिवारी, परितोष, सुरेन्द्र शर्मा, चुन्नू शर्मा, राकेश सिंह, रजनीश सिंह सहित तमाम कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। उधर, जिला कांग्रेस के महामंत्री रेयाज खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के दल ने शहर में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को बताया कि परमाणु देशहित में है। वहीं काग्रेस नेता जियाउल हक के निवास स्थान पर आयोजित बैठक में साकची प्रखंड अध्यक्ष अमर मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार देख दूसरे दल परेशान हैं। इस अवसर अलिजान, जियाउल हक, राजकुमार, विनोद श्रीवास्तव, अरमान, अमरजीत, कलीम अंसारी, उमेश, इमरान, अजीम, अशोक, तसलीम, अजीज अंसारी, मुस्तकीम कुरैशी, महफूज खान, नसीम अंसारी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उधर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भरत सिंह ने भरोसा जताया कि हर हाल में यूपीए सरकार लोकसभा में बहुमत साबित कर लेगी। इसके लिए 21 जुलाई को साकची स्थित पार्टी कार्यालय में राम-कृष्ण यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।