

जमशेदपुर। महंगाई व भ्रष्टाचार को लेकर झारखंड की यूपीए सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई का फैसला कर चुकी भारतीय जनता पार्टी के शनिवार रांची में हुए प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जोश की गठरी बांध शहर से हजारों कार्यकर्ता रवाना हुए। विधायक रघुवर दास के एग्रिको स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और वाहनों से रांची के लिए कूच किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री दास ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर चुका है। भाजपा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही यूपीए सरकार को हटा कर ही दम लेगी। किसी भी सूरत में जनता के साथ अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। रांची जाने वालों में देवेन्द्र सिंह, रामबाबू तिवारी, मिथलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, दिनेश कुमार, भागीरथी दास, राजेश सिंह, पंकज मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह, बालक राम भट्ट, राजेश सिंह, गणेश यादव, संजय सिंह, अमरीक सिंह, शोभा सामंत सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं साकची जेल चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर सुबह साढ़े सात बजे से ही पार्टी कार्यकर्ता एकत्र होने लगे। यहां से सभी महानगर अध्यक्ष विनोद सिंह की अगुवाई में दर्जनों वाहनों से रांची के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर हलधर नारायण शाह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बारी मुर्मु, अब्दुल मजीद, कल्याणी शरण, मेनका सरदार, मानिक सिंह, जीतू पारीख, उत्तम भगत, नीलू चक्रवर्ती, चंचल चक्रवर्ती सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता रवाना हुए। वहीं कार्यकर्ताओं का एक और जत्था अमरप्रीत सिंह काले और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में रांची के लिए दर्जनों वाहनों से रवाना हुआ। साकची में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता द्वय ने कहा कि प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। रांची जाने वालों में जय नारायण सिंह, शैलेन्द्र राय, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश सिंह, सच्चिदानंद राय, लालबाबू, पप्पू सिंह, मैनेजर प्रसाद, काजू शांडिल, संजय सिंह उर्फ बबलू, अखिलेश पांडेय, मनमोहन चौधरी, चुन्ना सिंह, वीरेन्द्र सिंह, जोगी पांडेय, सुरेन्दर सिंह सहित सैंकड़ों शामिल थे।