
खरसावां। किसान दिवस के उपलक्ष्य में बैंक आफ इंडिया कुचाई, दलभंगा व गालुडीह शाखा में शनिवार को किसान दिवस आयोजित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला विकास प्रबंधक एच के महतो, अग्रणी जिला प्रबंधक जीसी मुंडरी, झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के जोनल प्रभारी सोहन लाल कुम्हार उपस्थित थे। विकास प्रबंधक श्री महतो ने कहा कि विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कुचाई किसान भवन में आयोजित समारोह में 50 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 12 लाख 80 हजार का ऋण वितरित किया गया। इसी क्रम 80 किसानों में सात लाख दो हजार का ऋण प्रमाण-पत्र दिया गया। दलभंगा शाखा प्रबंधक मनेश्वर सिंह के अनुसार उनके शाखा में 500 किसानों को क्रेडिट कार्ड दिया गया इसी क्रम गालुडीह शाखा में भी कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को लाभान्वित करवाया गया। इस अवसर पर स्थानीय कृषि पदाधिकारी सहित प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।