
दुमका। उपराजधानी दुमका में रविवार को विभिन्न संगठनों की ओर से लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 107 वीं जयंती मनायी गयी। वरीय नागरिक संघ के तत्वावधान में दो चरणों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रो.नारायण प्रसाद साह की अध्यक्षता में आयोजित पहले सत्र के कार्यक्रम में संघ के लोगों ने लोकनायक की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किये। जगदीश मंडल के संयोजन में आयोजित इस सत्र को डा.परमानंद प्रसाद सिन्हा, वामा प्रसाद यादव, राधेश्याम वर्मा, विजय कुमार सोनी, सीताराम पंजियारा, रंजीत चन्द्र आचार्य आदि ने संबोधित करते हुए लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जीवनी पर प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में कवि बाल गोविंद मिश्र की अध्यक्षता में कविता पाठ का आयोजन हुआ जिसमें अशोक सिंह, मो.ए.चिराग, राजीव नयन तिवारी, अरविंद सिंह, देवानंद कुमार देवा, डा.यू.एस.आनंद, डा.राम वरण चौधरी, शंभुनाथ मित्री,शैलेन्द्र सिन्हा, अमरेन्द्र सुमन, राजेश रंजन पाठक आदि ने अपनी रचनाओं को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में संघ के सीताराम पंजियारा, योगेन्द्र प्रसाद साह, सत्यदेव पंडित, अर्जुन ठाकुर, भृगु मोहन दास, निरोज कुमर गोराय, रघुनाथ प्रसाद साह, रतन चन्द्र पाल, कुमार चन्द्र साहा आदि ने अहम भूमिका निभाई। पीयूसीएल में जिलाध्यक्ष फादर सोलेमन की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो.शैलेन्द्र सिन्हा सहित महासचिव अरविंद वर्मा, प्रवीर चौधरी, आलोक दास, इजे सोरेन आदि ने लोकनायक की तस्वीर पर माल्यार्पण किया एवं उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। राजनैतिक चेतना मंच के तत्वावधान में चिल्ड्रेन पार्क में लोकनायक की जयंती मनायी गयी। मंच के उपाध्यक्ष जर्नादन प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में परमानंद प्रसाद सिन्हा, रंजीत जायसवाल ,रामप्रीत रजक, अखलाक अहमद, विष्णु ओस्ता, अवधेश नाथ शरण, मो.कलाम कादरी, मो.कमीशन अंसारी, मुन्ना घोष, लाल मोहन ठाकुर आदि लोकनायक की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके आदर्श पर चलते हुए भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड निर्माण का संकल्प लिया। इस मौके पर जन पुस्तकालय में पूर्व मंत्री सईद अहमद की अध्यक्षता में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम में दुमका बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजी साह सहित जगनारायण दास, गया प्रसाद साह, रामानंद साह, आनंद कमल, रामगोपाल साह और धनंजय झा ने संबोधित किया। कार्यक्रम में विरेन्द्र कुमार सिंह, लस्करी मियां, रामशंकर साह, सिकंदर कुमार, विक्की कुमार, शिबू पाल, नंदलाल मंडल आदि मौजूद थे। इस मौके पर सम्पूर्ण क्रांति मंच नामक एक संगठन का भी गठन किया गया जिसमें जगनारायण दास को अध्यक्ष एवं गया प्रसाद साह को महासचिव बनाया गया। साथ ही उन्हे 21 सदस्यी कमेटी के गठन के लिए अधिकृत किया गया।