
दुमका। दुमका के युवा ज्योतिष दिवान चमन लाल ज्योतिष शिरोमणि के सम्मान से सम्मानित हुए है। श्री लाल को यह सम्मान मुम्बई में आयोजित एक ज्योतिष सम्मेलन में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश चन्द्र अवस्थी के हाथों प्रदान किया गया है। सम्मेलन में भारत के जाने माने ज्योतिषी आर्य गुरुजी और वेदांग ज्योतिष, गुजरात के अध्यक्ष विजय कुमार दवे ने भी श्री लाल को ज्योतिष विद्या के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया है। दुमका के दुधानी के रहने वाले श्री लाल ने इंडियन इंस्टीच्यूट आफ एस्ट्रोलाजी मुम्बई से ज्योतिष विद्या में तीन वर्षीय डिग्री हासिल की है। श्री लाल कहते है कि वे अपनी इस विद्या का इस्तेमाल समाज सेवा के क्षेत्र में करेगे। इसके लिए उन्होंने एक फ्री हेल्पलाइन '9304457013' भी खोल रखी है। उन्होंने कहा कि वे एक सुखी संपन्न परिवार से है। ज्योतिष विद्या का इस्तेमाल धन कमाने के लिए नहीं करेगे। समाज सेवा के उद्देश्य से ही उन्होंने ज्योतिष की पढ़ाई की है। विद्यार्थी काल से ही उनकी रुचि समाज सेवा में रही है। युवा ज्योतिष श्री लाल के मुताबिक कोई भी व्यक्ति अपना सही जन्म तिथि, समय व स्थान बताकर उनसे अपने ग्रह नक्षत्र के प्रभाव व दुष्प्रभाव से छुटकारा पाने की जानकारी नि:शुल्क हासिल कर सकते है।