
भुवनेश्वर। राज्य पर्यटन विभाग की ओर से गुरुवार को प्रसिद्ध कोणार्क नृत्योत्सव कोणार्क मंदिर में शुरू हो गया है। इस उत्सव को पर्यटन मंत्री देवि प्रसाद मिश्र के उद्घाटन किए, जबकि कृषि मंत्री सुरेन्द्र नाथ नायक एवं राज्य पर्यटन विकाश निगम के अध्यक्ष देवाशीष सामंतराय हिस्सा लेने की बात पर्यटन निदेशक रवि नारायण नंद ने कही है। 5 दिवसीय इस उत्सव में इस वर्ष कई राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार हिस्सा ले रहे है।
आज उद्घाटन अवसर पर विशिष्ट ओड़िशी नृत्यांगना इलियाना सीतारिस्ट ओड़िशी एवं जवाहरलाल मणिपुर डांस एकेडमी के मणिपुरी नृत्य पेश की। दूसरी शाम किरण सहगल द्वारा ओड़िशी नृत्य, आनंदा शंकर जयंती द्वारा भारत नाटयम, तीसरे दिन कुमकुम महान्ति द्वारा ओड़िशी, केरल कला मण्डलम की ओर से मोहिनी अट्टम, चौथे दिन शोभना नारायण द्वारा कथक एवं रूद्राक्ष की ओर से ओड़िशी नृत्य पेश होने का कार्यक्रम है। उद्यापनी शाम को मद्रास के शैलजा ग्रुप द्वारा कुचिपुड़ी एवं गुरु केलूचरण महापात्र के ओड़िशी शोधकेन्द्र द्वारा ओड़िशी नृत्य प्रदर्शन किए जाने की सूचना पर्यटन विभाग की ओर से दी गयी है। उत्सव के बारे में विभाग की ओर से प्रेस विज्ञप्ति के जरिए सूचित किया गया है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर महत्व रखने वाले इस उत्सव के लिए सरकारी स्तर पर प्रयास जारी है। हर साल दिसंबर 1 तारीख से यह कार्यक्रम शुरू किया जाता है। मगर इस साल पूर्व प्रधानमंत्री बीपी सिंह के निधन हेतु कार्यक्रम को 3 तारीख तक टाल दिया गया था।