
भुवनेश्वर। उत्कल विश्व विद्यालय में शिक्षकों और छात्रों के बीच हुआ विवाद गहराने लगा है। बता दे कि यह विवाद पिछले दो दिन से चल रहा है और इसके चलते कैंपस में उत्तोजना का माहौल है। विवाद के कारण विद्यालय में पढ़ाई कार्य ठप है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए दो प्लाटुन रैपिड एक्शन फोर्स भी तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर महानगर निगम चुनाव, वाणी विहार हाईस्कूल में चलने के दौरान विश्व विद्यालय के साईक्लोजी विभाग के अध्यापक पी.के.रथ और छात्र संघ अध्यक्ष चिन्मय साहू के मध्य किसी बात को लेकर बक-झक हो गयी, इसी बक-झक ने बाद में झगड़े का रूप ले लिया। और कालेज में इसी बीच शिक्षकों और छात्रों में जमकर हाथा-पाई हो गयी। इससे उत्तोजित सैकड़ों छात्रों ने श्री रथ के बहिष्कार को ले श्री साहू के नेतृत्व में कैंपस में विक्षोभ प्रदर्शन किया और कुलपति आवास का घेराव किया। कुलपति के शहर में न होने के कारण मामले को निपटाने के लिए पीजी काउंसिल के अध्यक्ष की अगुवाई में मामले की जांच को एक कमेटी का गठन किया गया। तब जाकर उत्तोजित छात्र शांत हुए। उधर छात्र संघ अध्यक्ष श्री साहू पर कार्रवाई न होने तक अध्यापक भी कार्यबंद करने की धमकी दिए है। एक दूसरे पर दोषारोपण करने से कैंपस में उत्तोजना का माहौल बन गया है। घटना स्थल पर डीसीपी हिमांशु लाल समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचकर उत्तोजित छात्रों को समझा कर शांत किया है। हालांकि स्थिति में सुधार है लेकिन किसी भी तरह की अप्रिय घटना को देखते हुए कैंपस परिसर में 5 प्लाटुन आरपीएफ तैनात कर दी गयी है।