
भुवनेश्वर। राजधानी में माओवादियों के होने की खबर मिलते ही जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। साथ ही पुलिस ने भुवनेश्वर के आस-पास और चंदका जंगल में कांम्बिग बढ़ा दी गयी है। साथ ही माओवादियों की सूचना पर 6 लोगों को संदेह में हिरासत में ले लिया गया है और उनसे थाने में पूछताछ की जा रही है। सूचना है कि इसके अलावा भी अन्य 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी है। सूत्रों का कहना है कि अब तक माओवादी या उनका कोई सहयोगी पुलिस के शिकंजे में नहीं आया है। हालंाकि जिन लोगों ने माओवादी को देखने की सूचना दी थी, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि राज्य में चंदका जंगल की स्थिति देखी जाए तो माओवादियों को छिपने के लिए वहां उपयुक्त स्थान नहीं है। लेकिन घटना को अंजाम देकर चंदका मार्ग से खुर्दा, बांकी, डमपड़ा आदि क्षेत्रों में जाने से इंकार भी किया जा सकता है। इसी को मददेनजर रखते हुए जिला प्रशासन ने संभावित क्षेत्रों में कांम्बिग बढ़ा दी है।