
भुवनेश्वर। 14वां इंटर प्राइज उड़ीसा 2009 प्रदर्शनी की शुभारंग 20 अक्टूबर से शुरू की जायेगी। सीआईआई उड़ीसा चैप्टर की ओर से इसकी जानकारी देते हुए राज्य काउंसिल के अध्यक्ष एसएस.नंदूर्दिकर ने कहा कि 5 दिन तक चलने वाले इस प्रदर्शनी में तकरीबन 165 स्टाल लगाये जायेंगे। पहली बार इस प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले सभी स्टॉल मालिकों को आपसी आचार-विचार प्रदान की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। यह प्रदर्शनी राज्य सरकार के शिल्प विभाग के सहयोग से आयोजित की जायेगी। प्रदर्शनी के दौरान टेक्निकल सेमीनार, रॉक बैण्ड शो सहित अनेक सांस्कृतिक आयोजन भी किये जाएंगे। प्रदर्शनी के लिए प्रिंस डांस ग्रुप का नृत्य प्रदर्शन और फैशन शो आकर्षण रहेगा। अक्टूबर 20 से 24 तारीख तक स्थानीय प्रदर्शनी मैदान में आयोजित होने वाले इस इंटर प्राइज उड़ीसा 2009 में पहुंचकर प्रदर्शनी का लाभ उठाने का लोगों से आग्रह किया गया है।