
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : शादी से इंकार करने पर अपहरण की गई गांव भोपर सैदां की लड़की का आरोपी पांच माह तक यौन शोषण करते रहे। गुज्जार समुदाय की इस लड़की का इसी समुदाय को ही कुछ लड़कों ने 20 फरवरी को अपहरण किया था। पुलिस ने पीड़ित लड़की का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया है। पीड़ित पारो ने बताया कि गत 20 फरवरी को उन्हीं के समुदाय से संबंधित सात लड़कों सैदा, मौजू व सादिक तीनों पुत्र यूसुफ निवासी मैसा चक्क कठुआ, अत्ताू व मसूर तथा अली व दीन ने उसका अपहरण किया था। सातों आरोपी किसी एक साथ शादी के लिए उसका हाथ मांगते थे लेकिन परिजनों को यह मंजूर नहीं था। अपहरण के बाद सैदा, मौजू, अत्ताू व अली उसके साथ सामूहिक बलात्कार करते रहे। गत दिनों वह किसी तरह इन हैवानों की चंगुल से निकल आई और घर आकर सारी बात परिजनों बताई। इस संबंधी सदर पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 376 व 366 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।