
खेल प्रतिनिधि, कपूरथला
व्यक्तित्व को निखारने में शिक्षा व खेलों का विशेष महत्व होता है। खेल व शिक्षा अलग-अलग होकर भी एक-दूसरे की पूरक हैं। इन दोनों से एक मेधावी विद्यार्थी के साथ-साथ एक बढि़या खिलाड़ी भी तैयार होता है। ये बात जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी व नेशनल अवार्डी रोशन सूद ने कही।
वे सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के कपूरथला में आयोजित पांच दिवसीय 54वीं पंजाब स्कूल गेम्स थ्रो-बाल अंडर-14 टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि थे।
श्री सूद ने टूर्नामेंट में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से आए 400 से अधिक खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस मौके पर जिला टूर्नामेंट कमेटी के महासचिव प्रिंसिपल प्रेमपाल पब्बी, सहायक शिक्षा अधिकारी स्पोर्ट्स रोशन शर्मा, प्रिंसिपल मधु ढिल्लो, उप जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी रूप लाल, प्रिंसिपल अश्विनी शर्मा, हेड मिस्ट्रेस जेतिंदर कौर रजापुर, हेड मिस्ट्रेस सुरजीत कौर औजला, प्रवीण पासी, प्रिंसिपल रविंदर कौर, प्रिंसिपल पुष्पा अरोड़ा, सुनील बजाज व प्रदीप सूद आदि उपस्थित थे।