
निज सहयोगी, कपूरथला
पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब आरसीएफ रॉयल ने सम्मान समारोह का आयोजन हुसैनपुर में सरपंच कुलविंदर कौर की अध्यक्षता किया।
इस मौके पर प्राइमरी स्कूल के पांच अध्यापकों गुरवीर सिंह, सुमन बाला, बलविंदर कौर, रज्जी तथा प्रवीण कुमार को सम्मानित किया गया। इस दौरान क्लब अध्यक्ष लायन विनोद कटोच, नायब सिंह, पीपी सिंह, दलजीत बाजवा, एसएस हीरा, रघुवीर सिंह, जगदीश सिंह, कांता रानी, सुखदेव लाल, जसवंत सिंह, छिंदा पंचायत सदस्य, नरिंदर सिंह काहलों, कुलविंदर सिंह, हरजिंदर कौर व पंचायत सचिव हरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
सैनिक स्कूल में भी शिक्षक दिवस पर समारोह का आयोजन प्राचार्य कर्नल डा. एके त्यागी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्र अमन कुमार, गुरलाल सिंह व अध्यापक संतोष कुमार गौतम आदि ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।