संवाद सूत्र, पोजेवाल : ब्रह्मलीन स्वामी ब्रह्मानंद जी भूरीवालों के नौवें निर्वाण दिवस के संबंध में पोजेवाल भूरीवालों के धाम में तीन दिवसीय संत समारोह स्वामी चेतना नंद जी भूरीवालों की अगुवाई में शुक्रवार को शुरू हो गया। इस अवसर पर महंत दया सागर ने प्रवचन करते हुए कहा कि मनुष्य जीवन अनमोल जीवन है। हमें इस जीवन में अपने स्वार्थ के लिए ही कार्य नहीं करने चाहिएं बल्कि प्रभु की भक्ति में मन लगाना चाहिए। आचार्य स्वामी चेतना नंद ने कहा कि गुरु व शिष्य का रिश्ता बहुत नजदीक का रिश्ता है। इस अवसर पर स्वामी गुरदियाल दास शास्त्री, स्वामी तुरीया नंद, स्वामी सर्वज्ञानंद, स्वामी प्रणवा नंद, स्वामी त्रिपुरारी दास, स्वामी विश्व भारती, स्वामी केशवानंद, स्वामी सुन्दर दास, मुख्य संसदीय सचिव चौधरी नंदलाल, दर्शन लाल मंगूपुर, प्रोफेसर महिंदर सिंह बागी, तीर्थ राम भूंबला, डा. कुंदन लाल, रामजी दास, बलदेव खेपड़, चौधरी राम प्रकाश, चेयरमैन हरबंस लाल, अशोक नानोवाल व गुरबचन उपस्थित थी। स्वामी ब्रह्मानंद की याद में शनिवार को रक्तदान कैंप लगाया जाएगा।