

दांतीवाड़ा-पीपाड़-बिलाड़ा जलप्रदाय योजना की आधारशिला रखते हुए मंत्रोचारण के साथ भूमि पूजन और शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो विकास कार्य किए है उससे हमारी प्रतिष्ठा बनी है। सालों से ग्रामीण लोगों की मांग थी कि मीठा पानी मिले। हमने सात परियोजनाओं के काम पूरे करके जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि जोधपुर जिले में वर्ष 2010 के बाद पेयजल की कोई कमी नहीं होगी हमने यह स्थिति लाकर दे दी है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जल संसाधन मंत्री सांवरलाल जाट ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि जल ही जीवन है। वर्तमान सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दी और हिमालय का पानी पहुंचाने का अभूतपूर्व काम किया जो इतिहास में याद रखा जाएगा। उन्होंने पोकरण - दांतीवाड़ा -पीपाड़-बिलाड़ की इस योजना को दु्रतगति से पूरा किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि राजस्व मंत्री रामनारायण डूडी ने कहा कि जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में हिमालय का पानी पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जिससे बिलाड़ा व भोपालगढ़ क्षेत्र में चार सौ करोड़ की लागत से जलप्रदाय योजनाओं का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है जब 119 गांवों में पानी पहुंचाने का कार्य शुरू हुआ है। इससे पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान होगा। इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ भी उपस्थित थे। संसदीय सचिव जोगाराम पटेल, सांसद जसवंत सिंह विश्नोई, विधायक सूर्यकांता व्यास व मोहन मेघवाल, जिला प्रमुख अमिता चौधरी, नगर विकास न्याय के अध्यक्ष राजेंद्र गहलोत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए और राज्य सरकार के विकास कार्यो के बारे में जानकारियां दी।