
जयपुर, जासंकें : जयपुर स्टेशन पर साधारण टिकट की लंबी लाइन नहीं लगेगी और न ही इस कारण लोगों की ट्रेन छूटेगी। जिस समय जिस मार्ग की ट्रेनों की संख्या सबसे ज्यादा होगी, उन्हीं ट्रेनों की टिकट इन खिड़कियों पर मिलेगी। फिलहाल, प्रायोगिक तौर पर जयपुर स्टेशन पर यह सुविधा शुरू की जा चुकी है। शीघ्र ही अन्य स्टेशनों पर भी यह सुविधा शुरू करने का विचार है। रेलवे के सामने यात्रियों की यह समस्या आ रही है कि कई बार लंबी लाइन के कारण पहले आने वाली ट्रेनों यात्रियों से छूट रही है और बाद में आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को टिकट मिल जाता है। रेलवे ने इसका हल निकालते हुए जयपुर स्टेशन पर तीन विशेष खिड़कियों खोली है, जिन पर उस दौरान एक ही मार्ग पर आने वाली ट्रेनों के टिकट यात्रियों को उपलब्ध कराए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि तीन खिड़कियों पर टिकट देने का मकसद यही है कि यात्रियों को ट्रेन लंबी लाइन की वजह से न छूटे। इन खिड़कियों पर कब किस रेल मार्ग वाली ट्रेनों के टिकट किए जाएंगे । इसके लिए सभी रेले मार्गो पर चलने वाली ट्रेनों के पूरे दिन का चार्ट तैयार किया गया है।