भदोही: अकीदत यानी आस्था। क्या है यह कोई नगर के खन्ना परिवार से पूछे, जो जानू शहीद बाबा में इतनी आस्था रखते हैं कि शब्द कम पड़ जाय उन्हें बताने में। उनकी ओर से दो देग के साथ बरसों पहले शुरू किया गया लंगर आज 51 देग तक पहुंच गया है।
बकौल किशन...
ज्ञानपुर (भदोही): नगर स्थित श्रम कार्यालय पर चल रहे नौ दिवसीय प्रशिक्षण के पांचवें दिन मंगलवार को अनुदेशिकाओं को तमाम व्यवसायिक टिप्स दिए गए। इस दौरान निरीक्षण को पहुंचे सहायक श्रमायुक्त आरके पाठक ने लापरवाही में एक व्यवसायिक अनुदेशक को...
ज्ञानपुर (भदोही): वर्ष 2012-13 में विभागीय पौधरोपण के मिले लक्ष्य की पूर्ति के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जहां पौधरोपण के संबंध में बनी रणनीति से डीएम अमृत त्रिपाठी को अवगत कराया गया।
बैठक में डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी को...
भदोही: गर्मी के मौसम में बेकाबू अगलगी की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रशासन के पास ठोस योजना का अभाव है तो स्वीकृत अग्निशमन केंद्र का मामला भी लटका पड़ा है। कारण चाहे जो हो लेकिन इसका खमियाजा भदोहीवासियों को भुगतना पड़ रहा है। इस तरह की घटनाओं के...
चौरी (भदोही): मारपीट की दो अलग-अलग मामलों में मंगलवार को दो महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। एक मामले में पति-पत्नी व बेटी पर लाठियां बरसीं तो दूसरे मामले में दोनों पक्ष से चार लोग घायल हुए। पुलिस ने चार लोगों का चालान कर दिया, जबकि दूसरे में तीन...
ज्ञानपुर (भदोही): नगर के समीप कंसापुर स्थित कांशीराम शहरी आवासीय योजना के एक आवास में परिजनों संग रह रही पिंकी सेठ (28 वर्ष) ने खुद को आग लगा ली। इस घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गई। एमसीएस जिला चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने...
औराई (भदोही): स्थानीय फायर स्टेशन के पास राजमार्ग के दक्षिणी लेन पर सोमवार की देर रात गंभीर रूप से घायल लगभग 45 वर्षीया अज्ञात महिला मिली। उसे पुलिस औराई स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां से हालत चिंताजनक होने पर गोपीगंज स्थित सीएचसी भेज दिया गया। वहां...
ज्ञानपुर (भदोही): विंध्याचल मंडल के तीनों जिलों में एक दशक से डेरा जमाए चिकित्सक व पैरामेडिकल कर्मी गैर जनपद स्थानांतरित होंगे। इस संबंध में आए शासन के फरमान के तहत पंद्रह वर्ष का समय एक मंडल में व्यतीत कर चुके चिकित्सक व कर्मियों को दूसरे मंडल...
भदोही: नगर विकास मंत्री आजम खां ने जिस तरह पशु वधशालाओं को लेकर गंभीरता दिखाई है उससे भदोही के स्लाटर हाउस के दिन भी बहुरने की उम्मीद जग गई है। हालांकि इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी अपनी बात मजबूती से रखनी होगी।
पिछले दिनों मेरठ में...
ज्ञानपुर (भदोही): विकास भवन के समीप आबाद कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के आशियाने आवंटियों को रास नहीं आ रहे हैं। कालोनी के अधिकांश कमरे किराए पर हैं। इस पर रोक के लिए कई बार सत्यापन हुआ फिर भी स्थिति जस की जस बनी हुई है।
बसपा सरकार ने...
भदोही : हावड़ा से नई दिल्ली जाने वाली सुपरफास्ट पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन के भदोही में ठहराव की मांग धरी की धरी रह गई, जबकि इस मामले में जंघई ने बाजी मार ली। यहां पूर्वा के ठहराव की मंजूरी मिल गई। इसी के साथ इस ट्रेन के भदोही में स्टापेज की उम्मीदें...
भदोही: धरती जोत के कारण फसल चक्र का सिद्धंांत प्रिंसिपल आफ क्राप्स रोटेशन लागू नहीं हो पा रहा है। इससे उपजाऊ भूमि की उर्वरा शक्ति क्षीण हो रही है। साथ ही भूमि के उसर में तब्दील होने की आशंका भी बढ़ गई है।
आबादी बढ़ने के साथ ही बदले...
ज्ञानपुर/खमरिया (भदोही): सीड ड्रिल कम फर्टी ड्रिल से गेहूं की बोआई करने पर किसानों को मिलने वाला अनुदान आखिर कब मिलेगा। कटाई-मड़ाई तक समाप्त हो जाने के बाद किसानों का गेहूं क्रय केंद्रों पर बिकना भी शुरू हो चुका है लेकिन अधर में लटके अनुदान को...
ऊंज (भदोही): रसोइयों को चार माह से मानदेय न मिलने से उनके सामने दिक्कत खड़ी हो गई है। लिहाजा, अब परिवार के जीविकोपार्जन में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय न्याय पंचायत पिलखुना से जुड़े हरिहरपुर, सानी, सोबरी, पिलखुना, चौराकला सहित अन्य...
भदोही: प्रदेश कैबिनेट द्वंारा पिछले दिनों लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों के कारण पिछली सरकार की कई योजनाएं बंद होने के कगार पर हैं। ऐसे में इसका लाभ पाने की कतार में करीब पहुंच चुके लोगों में निराशा है। कांशीराम शहरी गरीब आवासीय योजना भी इसी श्रेणी में...
खमरिया (भदोही): समाज में अमन चैन व हिन्दू-मुस्लिम एकता को कायम करने के लिए दिलों में मोहब्बत का चिराग जलाना होगा। रविवार की रात खमरिया नगर में यह अल्फाज बयां हुए। मौका था जफर खां के आवास पर नातिया मुशायरे का। इस दौरान जुटे शायरों ने अपने कलाम से...
ऊंज (भदोही): टायर बर्स्ट होने से सोमवार को तड़के वहिदा में राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक सहित दो लोग घायल हो गए। यह ट्रक झारखंड से दिल्ली जा रहा था। टायर बर्स्ट होने के बाद चालक के काफी प्रयास के बाद भी...
भदोही: निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की स्थिति लगभग साफ हो चुकी है। निकाय निदेशालय से आपत्तियों का निस्तारण कर आरक्षण को अंतिम रूप देने के संकेत मिलने के बाद पालिकाध्यक्ष की कुर्सी पर महिला का बैठना लगभग तय हो चुका है।
नगर निकाय चुनाव के लिए...
भदोही : अजीमुल्ला चौराहे पर सोमवार की सुबह सिरफिरे युवक ने मशाल टाकीज रोड निवासी शाहिद (25 वर्ष) पर हमला कर घायल कर दिया। इससे गुस्साए लोगों ने हमलावर की पिटाई कर दी पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली में भी उस युवक ने हंगामा किया और सबको देख लेने...
ज्ञानपुर (भदोही): भीषण गर्मी में दु:खदाई बनी बिजली कटौती के चलते पेयजलापूर्ति बाधित होने से नागरिकों का जीवन नारकीय हो गया है। एक-एक दिन बीतते जा रहा है लेकिन समस्या का कोई समाधान निकलता दिख नहीं रहा है। संबंधित महकमे के आलाधिकारी भी इस मामले में...