
अलीगढ़। डाक घोटाला मामले को अब सीबीआई के पास स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूर्ण हैं। विभागीय जांच भी पूर्ण हो चुकी है। दूसरी ओर महावीरगंज स्थित डाक विभाग के कार्यालय को नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है।
डाक ंिवभाग में पिछले दिनों एनएससी घोटाले का खुलासा हुआ था। घोटाले की गूंज दिल्ली तक पहुंची थी। विभागीय जांच में अब तक कुल साढ़े तीन करोड़ रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है। घपले के आरोप में चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार विभागीय जांच पूरी होने के बाद प्रकरण सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। आगे की जांच वही करेगी। उल्लेखनीय है डाक ंिवभाग में फर्जी प्रमाण पत्रों की सहायता से हुई भर्ती की जांच पहले से ही सीबीआई कर रही है।
दूसरी ओर महावीरगंज के डाक विभाग के कार्यालय को नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। पहले यह कार्यालय जिस भवन में चल रहा था वह जीर्णशीर्ण होने के साथ ही विवादित भी था।