
कानपुर। विश्व बैंक परियोजना के अंतिम चरण में प्रदेश के दस इंजीनियरिंग कॉलेजों को नेटवर्क से जोड़ कर उनकी सेवाओं का आदान प्रदान करने की परियोजना पर काम शुरू कर दिया गया है। परियोजना में एचबीटीआई सहित नगर के चार कॉलेज शामिल हैं।
परियोजना को बढ़ाकर 31 मार्च 2009 कर दिया गया है। एचबीटीआई को परियोजना के तहत 14.7 करोड़ रुपये का अनुदान मिला था। इसी अनुपात में प्रदेश के शेष सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों को अनुदान दिया गया था। परियोजना के अंतर्गत शेष बचे अनुदान का उपयोग संकाय सदस्यों को बढ़ाने, तकनीकी शिक्षा सुधार योजना तथा नेटवर्किग बढ़ाने के लिए किया जाना है। एचबीटीआई निदेशक प्रो. एसके अवस्थी के मुताबिक नगर के एचबीटीआई, अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी फॉर हैंडीकैप्ड, यूपी टेक्सटाइल टेक्नालॉजी इंस्टीट्यूट के साथ लखनऊ, गोरखपुर, सुल्तानपुर, झांसी, इलाहाबाद के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज तथा यूनाइटेड कॉलेज इलाहाबाद, इंट्रीगिल यूनिवर्सिटी लखनऊ व एसआरएमएस कॉलेज बरेली को शामिल किया गया है।