

आगरा। लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक का दो दिवसीय गुरुकुल में दिया गया सेवा और सहायता का निर्देशन। लायनिज्म के सिद्धांतों से उन्हें अवगत कराया गया।
होटल आशीष पैलेस में लायंस डिस्ट्रिक 321-सी 2 के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए आयोजित की गयी कार्यशाला। जिसमें 60 क्लबों के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष आये थे। जिन्हें संबोधित किया विभिन्न नगरों के मैनेजमेंट गुरु और प्रेरकों ने। इनमें पटना के रमन सिंधी, इलाहाबाद से डा.जगदीश गुलाटी, देहली से जेपी सिंह, डा.नागज्योति, डा.एके चौधरी, जीएल माहेश्वरी, लखनऊ से डा.एसके भटनागर प्रमुख थे। इन सभी ने विभिन्न विषयों पर अपने व्याख्यान दिये। लेकिन सबका सार क्लब के मूल वाक्य 'वी सर्व' में निहित था।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मंडलाध्यक्ष श्रीकिशन अग्रवाल ने किया। श्री अग्रवाल व उपमंडलाध्यक्ष योगेश कंसल ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशाला पहली बार आयोजित की गयी है। जिसका लक्ष्य सभी को दृष्टि और बच्चों को शिक्षित करने का है।