

आगरा। दिन और रात के काम अलग-अलग थे। दिन में गलियों में जुआ के दांव लगाते थे और पैसा खत्म होने पर रात में घर साफ कर देते। न्यू आगरा पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर चार घटनाओं का खुलासा किया है। इधर हरीपर्वत पुलिस ने तीन वाहन चोर पकड़े हैं। इनकी निशानदेही पर तीन गाड़ियों पकड़ी गई है।
एसएसपी रघुबीर लाल ने बताया कि न्यू आगरा पुलिस ने रात अजीत पुत्र छोटे निवासी सेवला, दीपू पुत्र भगवान सिंह तथा सनी पुत्र रोहतान को गिरफ्तार किया। इनके पास से सोने का हार, अंगूठियां, कलर टीवी, कैमरा व अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में तीनों ने बताया कि ये दिन में जुआ खेलते थे और रात में बस्तियों में टोह लगाकर सूने घर में चोरी करते थे। हीराबाग में साइबर कैफे में इन्हीं लोगों के चोरी का प्रयास किया था। इनके तीन साथी फरार है। इन्हें पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर श्याम लाल पांडे, सुनील कुमार, मुन्ना, महेश आदि शामिल रहे।
हरीपर्वत पुलिस ने सैंया के नगला माहौर निवासी शातिर किशन पुत्र श्याम सिंह को गिरफ्तार किया। यह शहर से चुराई गई गाड़ियां राजस्थान के गांवों में बेचा करता था। चोर की निशानदेही पर तीन गाड़ियां बरामद हुई है।