

अलीगढ़। एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोशिएसन ने सोमवार को घरेलू गैस की बचत एवं सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए रैली निकाली। डीएम के राममोहन राव और भारत पेट्रोलियम के क्षेत्रीय बिक्रय अधिकारी ब्रह्मानंद राव ने आगरा रोड स्थित एक अतिथि गृह से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। शुभारंभ के मौके पर गैस डीलर्स एसोशिएशन के अध्यक्ष केके तिवारी ने लोगों को जागरूक करने के लिए फिर कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया।
गैस एजेंसी के वितरकों ने कर्मचारियों के काफिले को डिलेवरी वाहनों पर सवार करके ध्वनि विस्तारक से लोगों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। वाहनों पर पोस्टर के साथ कर्मचारियों ने बांहों पर गैस बचत के स्लोगन लगाकर लोगों को कई अहम संदेश दिए। लोगों को बताया गया कि अनावश्यक तरीके से गैस का दुरुपयोग न करें। साथ ही सुरक्षा के प्रति सजग रहें। रैली मदार गेट, दुबे का पड़ाव, रामघाट रोड, क्वासी फार्म, लालडिग्गी, अब्दुल्ला कालेज, मैरिस रोड, सेंटर प्वाइंट व नुमाइश मैदान से होकर वहीं स्थित गैस एजेंसी पर समाप्त हो गई। रास्ते में लोगों को गैस बचत के सुझाव एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी के पर्चे बांटे गए। रैली के शुभारंभ के अवसर पर केके तिवारी, प्रतिमा सिंह, शमीम इशाक, बहोरन लाल, डा. गुणाकर, जीवन ज्योति गोविला, रवींद्र कुमार, लोकेश कुमार, श्यामवीर सिंह, मनोज माहेश्वरी, सुनील कुमार, कपिल कुमार व तिलकराज यादव मौजूद रहे। राजीव सिंह, यतींद्र कुमार, प्रमोद कुमार, युवा भारती, अरविंद पंडित, उमेश सिंह, डा. उदयवीर सिंह, डा. दिनेश सिंह, जावेद सलीम, कुलदीप, रामबाबू शर्मा, प्रदीप कुमार, छोटे सेनानी, अंशुल गुप्ता, डा. संतोष सिंह, तारिक गांधी आदि ने रैली की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।