
आगरा। पैरा सेलिंग, पैरा मोटर और पैरा जम्पिंग का होगा रोमांचकारी प्रदर्शन। आर्मी के अस्त्र-शस्त्रों का भी कराया जायेगा अवलोकन। सांस्कृतिक कार्यक्रम, फैशन शो, फूड फेस्टिवल और व्यापार मेला, यह सब होगा दस दिवसीय सावा फौजी मेला में।
आर्मी वाइफ वेलफेयर एसोसियेशन द्वारा संचालित आशा स्कूल की सहायतार्थ यह मेला 22 से 31 अक्टूबर तक सैन्य जीत सिंह स्टेडियम में होगा। आशा स्कूल की प्रिंसीपल गुरूप्रीत बेवली, आशा सिंह, रावी ईवेंट के मनीष अग्रवाल ने होटल पंचरत्न में पत्रकारों को कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि इस मेले में बिल्डर, ओटो मोबाइल्स, बैंकिंग, मोबाइल्स कम्युनिकेशन आदि की स्टाल तो होंगे ही। 150 स्टालों पर घरेलू सामग्री के सामानों की बिक्री होगी। बच्चों के लिए डिज्नीलैंड, फूड फेस्टिवल आदि भी होंगे। फैशन शो व विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जायेंगी। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।