अतरौलिया (आजमगढ़): जिले के तहबरपुर की नन्ही अक्षिता यादव को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती कृष्णा तीरथ द्वारा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा गया है। पिछले दिनों आयोजित कार्यक्रम में कुल 27 बच्चों को यह पुरस्कार मिला लेकिन उसमें सबसे कम उम्र सात साल आठ माह की अक्षिता रही जो एलकेजी की छात्रा है। उसे पुरस्कार में 10 हजार नकद, मेडल व प्रमाण पत्र आदि मिला। यह पुरस्कार हिंदी ब्लागिंग के लिए दिया गया। अक्षिता के पिता कृष्ण कुमार अंडमान निकोबार द्वीप समूह में निदेशक डाक सेवाएं के पद पर कार्यरत हैं।