जौनपुर: समाजवादी पार्टी की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव की अध्यक्षता में हुई।
अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री यादव ने कहा कि कार्यकर्ता के बलबूते विधान सभा का चुनाव जीता जा सकता है। कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर राष्ट्रीय नेतृत्व में विश्वास करके काम करना चाहिए। हमारी लड़ाई एक ऐसी तानाशाही एवं भ्रष्ट सरकार से है जिसने प्रदेश में जंगल राज कायम कर रखा है। श्री यादव ने कहा कि बसपा के मंत्री, सांसद एवं विधायक जघन्य अपराधों को कर रहे हैं जिससे प्रदेश में भय व्याप्त है। वहीं दूसरी तरफ केंद्र की कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई एवं आतंकवाद चरमोत्कर्ष पर है। मात्र उसका युवराज जनता को गुमराह करने का काम प्रदेश में कर रहा है। ऐसे में हमारे कार्यकर्ता निर्भीकता के साथ अपने-अपने सेक्टर एवं बूथों को सच्चे मन से संभाल लें तो मिशन 2012 सफल हो जाएगा।
बैठक में लाल बहादुर यादव, श्रद्धा यादव, यशवन्त यादव, राजनाथ यादव, डा.शकील अहमद, राज बहादुर यादव, रमापति यादव, डा.बृजेश सिंह, पूनम मौर्या, लालचन्द लाले, गुलाब सरोज, मेवालाल यादव आदि मौजूद रहे। संचालन मेहदी रजा जिला महासचिव ने किया।