गोवर्धन: महानिधि स्वामी के जन्मोत्सव को भक्तों ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर धूमधाम से मनाया। इसके साथ ही इस मौके पर सास्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
अमेरिका से 1987 में भारत आये महानिधि भक्ति में ऐसे डूबे कि लौटकर संसार की ओर नहीं देख सके। शनिवार को उनके जन्मोत्सव और बृजवास की सिल्वर जुबली मनाते हुए भक्तों ने उनको छत पर खड़े कर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की और भजन संध्या, रासलीला आदि सास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस मौके पर मुम्बई से आये अमित हिंगरानी, अमेय ताडिल, डॉ. दीपक गिरधर, भोला दुबे, अनिल खंडेलवाल, रासरंगिनी देवीदासी, अनंग मोहिनी, कुंडलता, मंजुला, प्रेम मंजुरी, वृंदा देवी, विलास मंजुरी, श्यामलता, किशोरी प्रिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
दंगेत ने गिरिराजजी को किया नमन
गोवर्धन: ऑब्जर्वर यूजी दंगेत ने शनिवार को गोवर्धन तलहटी पहुंच कर गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। मतदान स्थलों का निरीक्षण करने पहुंचे दंगेत दोपहर करीब एक बजे सीधे प्रसिद्ध दानघाटी मंदिर पहुंचे। वहां सेवायत रामेश्वर प्रोहित ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना कराई। पूजा-अर्चना के बाद दंगेत मतदान स्थलों के निरीक्षण के लिए क्षेत्र में निकल गये। इस मौके पर डीओ उदय प्रकाश, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार, प्रेम सिंह, ईश्वरी, राजू ठेकेदार, रीतेश चौधरी मौजूद थे।
विनोद बने टेलीफोन सलाहकार समिति के सदस्य
गोवर्धन: भारत सरकार के संचार मंत्री ने डीएवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक विनोद चौधरी को टेलीफोन सलाहकार समिति मथुरा का सदस्य मनोनीत किया है।