मौन रख आत्मिक शांति की प्रार्थना
बाजपुर: राजकीय इंटर कालेज केलाखेड़ा के चार छात्रों की मार्ग दुर्घटना में हुई मृत्यु पर राइंका बरहैनी में शोक सभा हुई। जिसमें दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मिक शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके पश्चात विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य बसंत बल्लभ पांडेय, डा.मजुल जोशी, धर्मेद्र बसेड़ा, आशुतोष, विशाल चौहान, सुभाष चौधरी आदि थे।