कालियागंज : लोक निर्माण विभाग द्वारा दिए गए समय की समाप्ति के पश्चात आज माकपा कार्यालय को तोड़ना शुरू कर दिया। बाधा पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने माकपा के पूर्व विधायक सहित कई नेताओं को गिरफ्तार किया है। घटना स्थल पर मौजूद डिप्टी मजिस्ट्रेट नितेश ठाली ने कहा कि माकपा कार्यालय कई वर्षो से अवैध निर्माण कर सरकारी जमीन को अपने कब्जे में ले रखी थी। जिसके कारण शहर का उन्नयन भी प्रभावित हो रहा था। विगत कुछ दिनों पूर्व इस संदर्भ में नोटिस भी जारी किया गया था। जिसके पश्चात ही उक्त कदम उठाया गया। माकपा के जोनल संपादक भारतेंदु चौधारी ने बातचीत के दौरान कहा कि स्थानीय कांग्रेस के विधायक व राज्य के मंत्री पीएन राय बदले की गंदी राजनीति कर रहे हैं एवं प्रशासन भी उनका गलत निर्देश मानकर आज हमारा कार्यालय तोड़ा है। हमलोग हिंसा में विश्वास नहीं रखते हैं। इसलिए हमने किसी भी प्रकार की उत्तेजना नहीं होने दी। चौधरी ने यह भी कहा कि स्थानीय सुशंतों मोड़ पर कई सौ कांग्रेस के गुंडों खड़े थे। ताकि स्थिति को अनियंत्रित कर माकपा को पहचान कर सके। हमारी पार्टी सदैव उन्नयन में विश्वास रखती है और इसी विश्वास पर हमने किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटने दी। राज्य के मंत्री व विधायक श्री प्रमंथनाथ राय ने फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि इसमें कोई राजनीति नहीं है। क्योंकि सरकारी जमीन को सरकारी तरीके से खाली कराया गया है। प्रशासन तो धन्यवाद के पात्र हैं। इस कार्य के पश्चात शहर की उन्नति में चार चांद लग पाएगा। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन विगत रोज वर्द्धमान में हुए राजनीतिक हिंसा को ध्यान में रखकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखा था, ताकि किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी कार्य में बाधा देने के आरोप में पुलिस ने पूर्व विधायक सहित कई नेताओं को गिरफ्तार किया है।
फोटो-