अच्छा है, बापू यह दिन देखने के लिए जिंदा नहीं हैं। देश की जन वितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार का आलम यह है कि किसी ने महात्मा गांधी के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर राशन कार्ड बनवा लिया। वैसे तो देश में करोड़ों फर्जी राशन कार्ड बने हैं, लेकिन यह मामला तो राष्ट्रपिता के नाम से भद्दा मजाक से भी जुड़ा है।
नई दिल्ली। बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाले एक शख्स को दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को सात वर्ष कैद व दो हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। कोर्ट ने उसके कृत्य को बेहद घृणित और अक्षम्य अपराध करार दिया। एनडीएमसी में कार्यरत 57 वर्षीय...
मुंबई। महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के आईजी परमवीर सिंह ने अपने ऊपर की गई अपमानजनक टिप्पणी के लिए पूर्व पुलिस आयुक्त हसन गफूर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है।
गफूर ने एक अंग्रेजी साप्ताहिक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में कहा था...
मराठी न्यूज चैनल आईबीएन-लोकमत के कार्यालय पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार 17 शिवसैनिकों को 23 नवंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। हमले के आरोप में गिरफ्तार शिवसैनिकों को विक्रोली मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां उन्हें दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। लगाए गए आरोपों में हत्या का प्रयास, महिलाओं के साथ बदसलूकी आदि शामिल हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया वहीं अलग-अलग घटनाओं में 11 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है।
राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि बस्तर क्षेत्र के दंतेवाड़ा जिले में...
भारतीय पासपोर्ट के साथ राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में एक संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश के विशेष कार्य बल [एसटीएफ] के अधिकारियों ने फर्जी वीजा मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ के दल ने आजमगढ़ के मोहम्मद हसन अब्बास और जौनपुर के मकसूद अलीम को शुक्रवार को नाका पुलिस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उनके पास से 19 पासपोर्ट और वैसे कागजात जब्त किए गए जिसकी मदद से वीजा बनाकर वे लोगों को अवैध रूप से विदेश भेजते थे।
नई दिल्ली। सत्यम धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार प्राइस वाटरहाउस के आडिटर श्रीनिवास तालुरी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर जमानत मंजूर किए जाने देने का अनुरोध किया है।
इससे पहले, आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज में 7,136...
रांची। प्रवर्तन निदेशालय के हाथ मजबूत करते हुए यहां की एक अदालत ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के सहायक विनोद सिन्हा के खिलाफ करोड़ों रुपये के अवैध निवेश और हवाला मामले में गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा...
मुंबई [जागरण संवाददाता]। महाराष्ट्र में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी मनसे से शिकस्त खाई शिवसेना ने अब मीडिया पर भी हमला शुरू कर दिया है। शुक्रवार शाम करीब दो दर्जन शिवसैनिकों ने मुंबई के विक्रोली क्षेत्र स्थित आईबीएन 7 एवं आईबीएन लोकमत के दफ्तर...