राउरकेला [उड़ीसा]। माओवादियों ने शुक्रवार को मेघातपुर खदान में बम विस्फोट किया, जबकि एक अन्य बम किरिबुर खदान में लगा दिया। उड़ीसा झारखंड सीमा पर स्थित दोनों खदानों का संचालन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी सेल करती है।
यह हमला झारखंड के पश्चिमी...
करीमनगर [आंध्र प्रदेश]। दिल्ली की एक अदालत की तरफ से आंध्र प्रदेश पुलिस को गिरफ्तार माओवादी नेता कोबाड गांधी की हिरासत की इजाजत दिए जाने के बाद उसे यहां प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
करीमनगर जिला पुलिस अधीक्षक...
अगरतला। त्रिपुरा के धलाई जिले में प्रतिबंधित संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा के दो उग्रवादियों ने गुरुवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस ने बताया कि संगठन के इन सदस्यों का नाम कांतामणि त्रिपुरा और कुतल त्रिपुरा है।...
लखनऊ, [जाब्यू]। पाक जासूस आमिर कई बार आजमगढ़ भी गया था। पता लगाया जा रहा है कि इस कड़ी में संजरपुर तो शामिल नहीं, जो इंडियन मुजाहिदीन प्रकरण में चर्चित हुआ था। आजमगढ़ के अलावा आमिर के लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और बहराइच जाने की भी पुष्टि हो चुकी है।...
नई दिल्ली। प्रसिद्ध सितारवादक रवि शंकर की पुत्री अनुष्का शंकर को ब्लैकमेल करने के आरोपी जुनैद खान को जमानत मिल गई है। दिल्ली की तीसहजारी कोर्ट ने गुरुवार को उसे जमानत दे दी। कोर्ट ने बुधवार को जुनैद की जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।...
छतरपुर। बुंदेलखंड में भले ही पिछले सालों जैसा सूखा न हो, मगर पानी अब भी खून से महंगा है यही वजह है कि लोग पानी की खातिर खून बहाने से भी नहीं चूक रहे हैं। छतरपुर में तो साझेदारी के कुएं से सिंचाई करने पर एक व्यक्ति की हत्या ही कर दी गई।
...
कश्मीर घाटी के शोपियां मामले में जांच एजेंसी सीबीआई ने शोपियां बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और एक सरकारी वकील समेत चार वकीलों को पूछताछ के लिए तलब किया है। इन पर कुछ लोगों को झूठी गवाही देने के लिए तैयार करने का आरोप है। इसे लेकर शोपियां के वकीलों ने बुधवार को अदालती कामकाज का बहिष्कार कर दिया।
दिल्ली की एक अदालत ने शीर्ष माओवादी नेता कोबाड गांधी को हिरासत में लेने संबंधी आंध्र प्रदेश पुलिस की अपील स्वीकार कर ली है। आंध्र पुलिस ने पूछताछ के लिए कोबाड को रिमांड पर लेने के लिए अदालत में याचिका दायर की थी, जिस पर बुधवार को सुनवाई करते हुए अदालत ने यह आदेश दिया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा में 23 सितंबर को निर्माणाधीन चिमनी गिरने संबंधी मामले में बाल्को के उपाध्यक्ष वीरल मेहता और दो अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। चिमनी गिरने से 41 श्रमिकों की मौत हो गई थी। चिमनी के मलबे से 41 शव बरामद किए गए...