उल्फा ने असम के अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में उग्रवादी गतिविधियों पर फिलहाल रोक लगा दी है। यह रोक भारत सरकार से शांति वार्ता पर संगठन द्वारा कोई स्पष्ट निर्णय लिये जाने तक जारी रहेगी। इस आशय की घोषणा बांग्लादेश में बंदी उल्फा नेता सासाधर चौधरी और चित्रवन हजारिका ने की है।
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को विख्यात सितार वादक पंडित रवि शंकर की बेटी अनुष्का शंकर से कथित तौर पर पैसे ऐंठने की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ पेशी वारंट जारी कर दिया।
...
चुरू। करोड़ों रुपये के स्टांप पेपर घोटाला मामले के मुख्य अभियुक्त अब्दुल करीम तेलगी को एक स्थानीय अदालत ने दो अलग-अलग मामलों में सात-सात साल की कैद की सजा सुनाई है।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उर्मिला वर्मा ने गुरुवार को तेलगी को सात साल की...
कल्याणी [पश्चिम बंगाल]। नदिया जिले के इस सीमावर्ती शहर में गुरुवार रात अज्ञात हमलावरों ने एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा पर हमला कर चार कर्मचारियों की हत्या कर दी और बैंक के सहायक प्रबंधक को गंभीर घायल कर दिया।
हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं...
मल्कानगिरी [उड़ीसा]। उड़ीसा के दक्षिणी जिले मल्कानगिरी में शुक्रवार को माओवादियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में एक अधिकारी सहित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल [सीआरपीएफ] के तीन कर्मी शहीद हो गए।
मल्कानगिरी के पुलिस अधीक्षक सत्यव्रत भोई...
नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुए कोषागार घोटाले की सुनवाई गाजियाबाद से दिल्ली स्थानांतरित करने की दलील देते हुए गुरुवार को सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि गाजियाबाद की अदालत सहयोग नहीं दे रही है और उसने बयान दर्ज करने...
बालीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर को प्रीति जैन दुष्कर्म मामले में अदालत से राहत नहीं मिली है। जिला अदालत ने मधुर को क्लीन चिट देने वाली पुलिस की रिपोर्ट सिरे से ठुकरा दी है। साथ ही कहा है कि वह प्रीति द्वारा भंडारकर पर लगाए गए आरोपों की जांच कराएगी। अदालत ने हालांकि यह भी कहा कि भंडारकर को गिरफ्तार करने की जरूरत नहीं है।
उड़ीसा के रायगढ़ा जिले में नक्सलियों ने पंडराटोला गांव में मंगलवार देर रात तीन लोगों की हत्या कर दी और दो को घायल कर दिया। पुलिस अधीक्षक आशीष सिंह ने बुधवार को बताया कि हमारी जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने मंगलवार देर रात तीन लोगों की हत्या कर दी।
बोकारो [जासं]। नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को पुलिस ने मंगलवार को नाकाम कर दिया। झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान स्टील सिटी बोकारो और आसपास के क्षेत्रों में हिंसा फैलाने के लिए रखे गए हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद कर लिया।
छापामारी बोकारो...