मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में असम राइफल्स के जवानों की गोलियों से सात लोग मारे गए हैं। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि ये सभी संदिग्ध आतंकी थे और इन्होंने जवानों पर हमला किया था। जवाबी कार्रवाई में मारे गए। पर स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षाकर्मियों ने इन्हें इनके घरों से उठाया था।
बिहार में गोपालगंज का मंडल कारागार रविवार सुबह रणभूमि में उस समय बदल गया, जब पुलिस जेल में बंद कुख्यात अपराधी सुरेश यादव के वार्ड की तलाशी लेने पहुंची। तलाशी से भड़के कैदियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। पुलिस ने बचाव में लाठियां भांजी। झड़प में डीएसपी और एसडीओ समेत दर्जन भर पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई कैदियों को भी चोटें आई है। बाद में कैदियों ने सेलों को अंदर से बंद कर जेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस को वार्ड की तलाशी लिए बिना ही जेल से लौटना पड़ा।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और उनके करीबियों पर आयकर विभाग ने रविवार को भी अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी। कोड़ा से उनके आवास पर दिन भर पूछताछ होती रही। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान कोड़ा एंड कंपनी के हवाला लेनदेन के बारे में आयकर विभाग के हाथ कई और अहम सुराग हाथ लगे हैं। खासकर मुंबई, नासिक, कोलकाता व लखनऊ से हवाला के माध्यम से बाहर भेजी की गई रकम के बारे में चौंकाने वाली जानकारी मिली है।
पणजी। मडगांव विस्फोट मामले में महाराष्ट्र के बारामती जिले से हिरासत में लिए गए तीन आरोपियों को गोवा लाया गया है। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बारामती ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र से उन्हें हिरासत में लिया गया और...
पटना। बिहार के समस्तीपुर जिले में शनिवार देर रात अपराधियों ने दो चिकित्सकों को कथित तौर पर अगवा कर लिया।
पुलिस के अनुसार समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटौरी इलाके से शनिवार रात से दो चिकित्सक ए के सहाय और संतोष कुमार लापता बताए जा रहे है।...
इंफाल। मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में असम राइफल के जवानों ने एक मुठभेड़ में सात संदिग्ध उग्रवादियों को मार गिराया।
पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब साढे़ ग्यारह बजे आंद्रो इलाके की है, जब सुरक्षा बल के जवान गश्त कर रहे थे। इसी...
हैदराबाद। आंध्रप्रदेश के वारंगल जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए।
पुलिस ने यहां बताया कि गहन खोज अभियान के क्रम में रागोंडा मंडल के तहत कोटांच गांव के पास माओवादियों से विशेष पुलिस दल का भिड़ंत हुआ। उन्होंने बताया कि...
गाजीपुर। सीबीआई कृष्णानन्द हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी माफिया सरगना मुन्ना बजरंगी को रिमाण्ड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी।
सीबीआई के अधिवक्ता केपी सिंह ने शनिवार को को फोन पर बताया कि दिल्ली पुलिस की रिमाण्ड अवधि खत्म होने के बाद सीबीआई...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में एक युवा टूरिस्ट गाइड ने कथित रूप से एक ब्रिटिश किशोरी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया था।
पीड़िता 14 साल की लड़की है जो 29 सदस्यीय पर्यटक दल के एक सदस्य के रूप में यहां आई है। सत्ताइस वर्षीय गाइड मुरलीधरन...