पणजी। गोवा पुलिस ने उजबेकिस्तान की एक महिला गुलनोवरा जुरेयू के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। इस महिला पर आरोप है कि वह राज्य में अंतराष्ट्रीय सेक्स रैकेट चलाती है।
मामले की जांच कर रहे पुलिस निरीक्षक संदेश चोदंकर ने बताया कि राज्य अपराध शाखा ने सेक्स रैकेट में शामिल चार उजबेक महिलाओं को गिरफ्तार किया था। इन महिलाओं ने पूछताछ में खुलासा किया कि 40 साल की महिला गुलनोवरा सेक्स रैकेट की सरगना है।
पुलिस निरीक्षक ने बताया कि गुलनोवरा ने बताया कि गुलनोवरा शहर के पोरवोरिम इलाके में अपने भारतीय पार्टनर के साथ रहती थी। उन्होंने कहा कि इस महिला की गिरफ्तारी के बाद सेक्स रैकेट के बारे में और खुलासा होने की उम्मीद है।