बेलगाम। बेलगाम में एक व्यक्ति को आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से कश्मीर में आतंकवाद और अमेरिका में 9/11 के हमले से जुड़े कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि यहां बुधवार शाम महंतेशनगर में उसके घर से उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस ने 32 वर्षीय लियाकत अली अब्दुलगनी सईद के पास से गैरकानूनी और आपत्तिजनक सीडी, लैपटाप, मोबाइल सेट और किताबें बरामद की गई। वह पहले लंदन में एक सुरक्षा एजेंसी में कार्यरत था। पुलिस ने बताया कि नौकरी छूट जाने के बाद सईद बीते 18 मार्च को ही यहां वापस आया था। उसकी पत्नी व दो बच्चे ब्रिटिश नागरिक हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उपपुलिस आयुक्त के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित कर दी गई है।