प्रजापति मामले में होगी बंजारा से पूछताछ

 
May 15, 07:21 pm

अहमदाबाद। सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ कांड के अभियुक्त एवं निलंबित आईपीएस अधिकारी डी.जी. बंजारा, राज कुमार पांडयन और दिनेश एमएन से खुफिया पुलिस तुलसीराम प्रजापति फर्जी मुठभेड़ कांड के बारे में भी पूछताछ करेगी। ये तीनों अभी जेल में हैं।

तुलसीराम को प्रफुल्ल उर्फ समीर के नाम से भी जाना जाता था और वह सोहराबुद्दीन शेख का करीबी था। उस पर हत्या, जबरन लूट और अपहरण जैसे आरोप लगाए गए थे। 28 दिसंबर 2006 को उत्तरी गुजरात में अंबाजी के समीप बंजारा की टीम ने उसको कथित मुठभेड़ में मार गिराया था। बंजारा उन दिनों आतंकवाद निरोधी दस्ते के प्रमुख थे।

इनसे पूछताछ के लिए सीआईडी पुलिस को एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को अनुमति दे दी। सीआईडी टीम ने कोर्ट में आवेदन देकर प्रजापति की हत्या के मामले में इन तीन पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की इजाजत मांगी थी। अपर प्रधान सत्र न्यायाधीश पी.बी. देसाई ने सीआईडी दल को इन अधिकारियों से जेल के अंदर पूछताछ करने की इजाजत दी है। अदालत के आदेशानुसार पूछताछ के 36 घंटे पूर्व पुलिस को इन्हें नोटिस देना होगा।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित