नोएडा: नाबालिग लड़की की हत्या

 
May 16, 12:41 pm

नोएडा। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में बृहस्पतिवार रात एक घरेलू नौकर ने एक 14 वर्षीय लड़की आरुशी की हत्या कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ए सतीश गणेश बताया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा आरुशी तलवार जो नोएडा के सैक्टर 25 में रहती थी, की हत्या उनके घरेलू नौकर हेमराज द्वारा कर दी गई।

गणेश ने बताया कि जब आरुशी अपने बेडरूम में सो रही थी नौकर हेमराज उसके कमरे में घुसा तथा उसने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी तथा मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि इस हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन इसके पीछे यौन उत्पीड़न के मामले से भी इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि घर से किसी बहुमूल्य वस्तु के गायब होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि लड़की के पिता राजेश तलवार नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में मशहूर दंत विशेषज्ञ हैं तथा लड़की की मां नुपुर तलवार भी डाक्टर हैं। उन्हें भी इस घटना के बारे में तड़के ही पता चला। हत्यारा नौकर हेमराज, जो मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था, करीब आठ माह से नौकरों के लिए बने कमरों में रहता था। गणेश ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:4.333334
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित