सीमा पर करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद

 
May 16, 03:25 pm

जम्मू। भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक सीमा सुरक्षा बल [बीएसएफ] के जवानों ने 16 लाख रुपये के नकली नोट तथा 60 किलोग्राम हेरोइन का एक जखीरा बरामद किया। हालांकि इतनी बड़ी बरामदगी के बावजूद किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।

बीएसएफ के अतिरिक्त डीआईजी जेबी सांगवान ने बताया कि जम्मू जिले के अंतर्राष्ट्रीय सीमा इलाके में आरएस पुरा से अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य के मुताबिक 300 करोड़ रुपये की हेरोइन तथा लाखों रुपये के नकली नोट बृहस्पतिवार को बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि मादक पदार्थो की तस्करी के बारे में पक्की जानकारी मिलने के बाद बीएसएफ के जवानों ने दुर्गा टावर सीमा चौकी के निकट तड़के जाल बिछाया। सुबह करीब दो बजकर 30 मिनट पर जवानों ने रात में देखने में सहायक यंत्रों के सहारे कुछ लोगों की हरकतें देखीं और उन्हें चुनौती दी।

सांगवान ने बताया कि वहां मौजूद लोग हेरोइन और नकली नोटों का जखीरा छोड़कर पाकिस्तान की ओर भाग गए। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने शुक्रवार की सुबह तलाशी के दौरान हेरोइन के 60 पैकेट बरामद किया। पांच पैकटों में 1000 रुपये के तथा 22 पैकटों में 500 रुपये के नकली नोट मौके से बरामद किए गए।

इस साल बीएसएफ ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक से मादक पदार्थो का यह सबसे बड़ा जखीरा बरामद किया है। इस साल जम्मू में सीमा के नजदीक यह इस तरह की पांचवी घटना है।

जम्मू-कश्मीर में एक दिन पहले ही सुरक्षा बलों ने पाक अधिकृत कश्मीर के एक नागरिक से डेढ़ लाख रुपए बरामद किए थे। यह राशि जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकियों को दी जाने वाली थी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:4
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित