समाचार

अबू आजमी के वाहन पर पथराव

May 17, 09:23 pm
  Print

मुंबई। समाजवादी पार्टी के नेता एवं सांसद अबू आसिम आजमी के वाहन पर थाणे के निकट बदमाशों ने पथराव किया। शुक्रवार की रात हुई इस घटना के समय वे एक जनसभा को संबोधित कर मुंबई लौट रहे थे।

आजमी ने बताया कि हमले की यह घटना वाग्ले इस्टेट क्षेत्र में हुई। उनके समर्थकों का आरोप है कि इस घटना के पीछे राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना [मनसे] का हाथ है। थाणे पुलिस का कहना है कि न तो मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज कराई गई है और न ही इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी हुई है।

उल्लेखनीय है कि मनसे द्वारा उत्तर भारतीयों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर आजमी और राज ठाकरे के बीच वाकयुद्ध चल रहा है। ठाकरे ने गत तीन मई को एक जनसभा में सांसद आजमी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली थी और एक बार फिर उत्तर भारतीयों के खिलाफ जहर उगला था।

शिव सेना से अलग होकर बनी मनसे अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने के लिए स्थानीय लोगों के रोजगार को भी मुद्दा बनाए हुए है।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति