समाचार

साधकों के नार्को पर फैसला 11 को

Sep 06, 07:22 pm
  Print

अहमदाबाद। आसाराम गुरुकुल के छात्र दीपेश और अभिषेक की संदिग्ध मृत्यु के मामले में दो साधकों के नार्को टेस्ट पर फैसला 11 सितंबर को होने की संभावना है।

मेट्रोपोलिटन कोर्ट में आसाराम आश्रम के साधक पंकज पटेल तथा योगेश भाटी को शनिवार को पेश किया गया। मुख्य लोकअभियोजक जे एम पंचाल ने अपना पक्ष रखा। बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में भी चल रही है। दोनों पक्षों की दलील के बाद न्यायालय ने नार्को टेस्ट की मंजूरी के संबंध में फैसला आगामी 11 सितंबर तक टाल दिया।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति