समाचार

आरुषि हत्याकांड: विजय मंडल रिहा

Sep 06, 11:49 pm
  Print

गाजियाबाद। बृहस्पतिवार को सीबीआई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार देर शाम आरुषि हत्याकांड का आरोपी विजय मंडल डासना कारागार से रिहा हो गया। उसके परिजन कारागार के बाहर मौजूद थे।

गौरतलब है कि नोएडा के चर्चित आरुषि हत्याकांड के एक आरोपी विजय मंडल को सीबीआई की विशेष न्यायाधीश रमा जैन की अदालत से बृहस्पतिवार को जमानत मिल गई थी। अदालत ने आरोपी विजय को जमानत के लिए 25-25 हजार के दो जमानती पेश करने के आदेश दिए थे। गुरुवार को जमानती पेश नहीं हो सके थे। इसी के चलते उसकी रिहाई नहीं हो सकी। शनिवार को दो जमानतियों के कोर्ट में पेश होने के बाद देर शाम उसे रिहा कर दिया गया।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति