मृत छात्र का शव पटना पहुंचा, मचा बवाल

 
Oct 21, 04:45 pm

पटना। मुंबई में मनसे की गुण्डागर्दी के शिकार युवक पवन का शव मंगलवार को पटना लाया गया। रेलवे स्टेशन पर छात्र का शव देखते ही वहां के छात्रों में भयंकर रोष फैल गया और उन्होंने वहां जम कर बवाल किया।

उल्लेखनीय है कि पवन की मौत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना [मनसे] के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से पिटाई किए जाने के कारण हुई थी।

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के बारा खुर्द गांव का निवासी पवन रेलवे की भर्ती की परीक्षा देने मुंबई गया था जहां मनसे के कार्यकर्ताओं की कथित पिटाई से उसकी मौत हो गई। अपने पुत्र का शव लेने पटना आए पवन के पिता जगदीश महतो ने कहा कि वह उनका इकलौता बेटा और घर का अकेला कमाऊ सदस्य भी था।

उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पवन के परिजनों को डेढ़ लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 1,00,000 रुपए राज्य सरकार के तरफ से दिए जाएंगे और शेष 50,000 रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाएंगे।

इस बीच, मुंबई में परीक्षा देने से रोके जाने के बाद मंगलवार को यहां लौटे बिहार के छात्रों ने पटना रेल थाने में राज ठाकरे व उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उग्र छात्रों ने पटना रेलवे स्टेशन पर तोड़-फोड़ भी की और राज ठाकरे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(59) वोट का औसत

average:4.627122
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित