पुरोहित के लैपटाप से कुछ नहीं लगा हाथ

 
Nov 21, 08:59 pm

मुंबई। मालेगांव धमाके की जांच कर रहे आतंकवाद निरोधी दस्ते [एटीएस] को लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित के लैपटाप में कुछ नहीं मिला है। एटीएस ने इस लैपटाप से अहम सुराग मिलने की उम्मीद बांध रखी थी। पुरोहित ने शुक्रवार को अदालत में लिखित बयान दिया। इसमें एटीएस पर उसे मुठभेड़ में मार डालने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

इस बीच, धमाके के सिलसिले में गिरफ्तार सुधाकर चतुर्वेदी को यहां की एक विशेष अदालत ने तीन दिसंबर तक मुंबई एटीएस की हिरासत में भेज दिया। कानपुर से गिरफ्तार एक अन्य आरोपी सुधाकर द्विवेदी उर्फ दयानंद पाडे का शुक्रवार को नार्को टेस्ट भी कराया गया।

धमाके के प्रमुख आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित के लैपटाप की जांच से पता चला है कि वह अक्सर मुस्लिम वेबसाइट पर विजिट किया करता था। लेकिन लैपटाप से कुछ भी आपत्तिाजनक नहीं मिला है। अब जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि हो सकता है कि लैपटाप से छेड़छाड़ की गई हो। इसके लिए वह सेना को शक की निगाह से देख रहे हैं। वे सवाल उठा रहे हैं कि सेना प्रशासन मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी से लैपटाप को दूसरी जगह क्यों ले गए। गिरफ्तारी के वक्त पुरोहित पंचमढ़ी में ही तैनात थे। उनकी गिरफ्तारी के एक सप्ताह बाद उनका लैपटाप एटीएस को सौंपा गया था। इस मामले पर सैन्य अधिकारी खुल कर कुछ नहीं बोल रहे हैं। हालांकि कुछ अधिकारियों का मानना है कि पुरोहित सैन्य खुफिया ईकाई में तैनात थे, इसलिए देश की सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील जानकारी देखने के उद्देश्य से लैपटाप देखा गया हो सकता है।

मुठभेड़ की धमकी

उधर, पुरोहित ने शुक्रवार को पुणे की अदालत में लिखित बयान देकर अपनी जान को खतरा होने की बात कही। उसने कहा कि उसे एटीएस मुठभेड़ में मार गिराने की धमकी दे रही है और जबरन मनमाफिक बयान दिलवाना चाह रही है। पुरोहित को मजिस्ट्रेट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह हिरासत फर्जी दस्तावेज के आधार पर हथियार का लाइसेंस लेने के मामले में दी गई है।

सुधाकर तीन तक हिरासत में

धमाके के एक और आरोपी सुधाकर चतुर्वेदी को भी मुंबई की एक विशेष अदालत ने तीन दिसंबर तक मुंबई एटीएस की हिरासत में भेज दिया। चतुर्वेदी की हिरासत मांगते हुए विशेष लोक अभियोजक ने अदालत को बताया कि पुरोहित ने नार्को टेस्ट में माना है कि चतुर्वेदी लगातार उनके संपर्क में रहता था। मालेगांव धमाके के आरोपियों की मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बैठकें आयोजित करवाने में भी चतुर्वेदी की भूमिका थी।

उधर, बेंगलूर में दयानंद पांडे उर्फ सुधाकर द्विवेदी का शुक्रवार को नार्को टेस्ट कराया गया। वह मालेगांव धमाके के सिलसिले में गिरफ्तार चौथा आरोपी है, जिसका नार्को टेस्ट कराया गया।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(13) वोट का औसत

average:4.384614
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित