समाचार

सीईओ की हत्या के मामले में कुर्की

Nov 21, 07:43 pm
  Print

नोएडा। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा में गत सितंबर में एक कंपनी के मुख्य कार्यकारी आधिकारी [सीअीओ] की हत्या के मामले में फरार तीन आरोपियों के घरों को शुक्रवार को पुलिस ने कुर्क किया।

विसराव थाना प्रभारी बृजमोहंन सिंह ने बताया कि न्यायालय से आदेश मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि इटली की कंपनी ग्रेजियानों के सीअीओ तालित चौधरी की कंपनी में ही एक बैठक के दौरान कहासुनी के बाद हत्या कर दी गई थी।

एक अन्य मामले में ट्रांसपोर्टर अजय कुमार की गत रविवार को हुई हत्या के आरोपी नेत्रपाल, मनोज और आसे को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया है।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति