ताजनगरी में धमाकों की साजिश!

 
Jan 06, 12:18 am

आगरा। सोमवार सुबह कड़कड़ाती सर्दी में पुलिस कार्यालय पहुंचे युवक ने बदहवासी की हालत में जो बताया, वह पसीना छुड़ाने वाला था। कायमगंज से अगवा करने के बाद उसे यहां एक कमरे में बंद रखने वाले ताजनगरी में सात स्थानों पर धमाके करने की योजना तैयार कर रहे थे। गहरी साजिश की भनक लगते ही दौड़ी एटीएस युवक को अपने साथ ले गई। पूरे दिन युवक से एटीएस और खुफिया एजेंसियां पूछताछ में जुटी रहीं।

सोमवार सुबह लगभग दस बजे एसएसपी से मुलाकात करने पहुंचे अभय गंगवार निवासी कायमगंज, फर्रुखाबाद का कहना था कि जटवारा रोड पर उसका पीसीओ है। 28 दिसम्बर को तीन लोग वहां पहुंचे और बिना आईडी के सिम मांगी। इनमें से एक का नाम शकील अंसारी और दूसरे का कमरुद्दीन है, जो अभय को बाद में पता चले। बिना आईडी के सिम न देने से नाराज उक्त लोग अभय को जबरन उठा लाए और आगरा के रामबाग में एक घर में बांधकर डाल दिया। अभय के अनुसार घर में रहने वाले लोग ताज व फोर्ट समेत सात ठिकानों पर सीरियल ब्लास्ट की योजना तैयार करते थे। इसके अलावा यह भी बातें करते थे कि जयपुर धमाकों में उन्हें किस तरह सफलता मिली। साथ ही हथियारों की आपूर्ति पर भी बातचीत होती थी।

छह दिनों तक अपहर्ताओं के चंगुल में फंसा अभय रविवार को छूटकर भाग निकला। अभय के संबंध में जानकारी होने पर एटीएस की टीम उसे अपने साथ ले गई। इसके बाद एलआईयू की टीम भी उससे पूछताछ करती रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है। अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है, युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं लग रही।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(8) वोट का औसत

average:4.75
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित