नोएडा दुष्कर्म कांड में 5 गिरफ्तार

 
Jan 06, 03:48 pm

नोएडा। शहर में पिछले 24 घंटे के दौरान दो अपहरण और एक अपहरण के प्रयास से खौफजदा लोग अभी उबर भी नहीं पाए थे कि सोमवार शाम को दस युवकों ने एमबीए की छात्रा को हवस का शिकार बना डाला। घटना के समय छात्रा अपने दोस्त के साथ कार में थी। मामले के पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी फरार हैं। कोतवाली सेक्टर 39 पुलिस ने छात्रा के दोस्त की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

विनोवापुरी, लाजपत नगर [दिल्ली] निवासी एमबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हौजखास [दिल्ली] निवासी एमबीए प्रथम वर्ष के छात्र अमित पवार के साथ उसकी कार से नोएडा आयी थी। दोनों नोएडा के एमिटी कॉलेज में पढ़ते हैं। अमित की तहरीर के अनुसार वह शाम पांच बजे सेक्टर 38-ए 'दि ग्रेट इंडिया प्लेस' से शॉपिंग कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मॉल के करीब स्थित गंदे नाले के पास बाइक सवार युवकों ने ओवरटेक कर रोका और चार लड़कों ने दोनों को कार में बंधक बनाकर सुनसान जंगल [पर्थला खंजरपुर के खेत] में ले गए, जहां पीछे दो लड़के बाइक से पहुंचे।

यहां युवकों ने दोनों के मोबाइल फोन छीन लिए और अमित के सामने ही छात्रा से कार में दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद युवकों ने छात्रा और उसके दोस्त को रात करीब आठ बजे छोड़ दिया। यहां से दोनों पहले डीएनडी फ्लाई वे होते अपने घर गए। रास्ते में दोनों ने पुलिस कार्रवाई करने का निर्णय लिया। दोनों देर रात अमित के घर पहुंचे। अमित के पिता ओम प्रकाश पवार दिल्ली के निजामुद्दीन थाने में सब इंस्पेक्टर हैं। उनकी राय पर ही पीड़ित छात्र-छात्रा ने सोमवार रात करीब डेढ़ बजे नोएडा पुलिस को मामले की जानकारी दी। रात दो बजे छात्रा को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए नोएडा के जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने छात्रा की स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेज दी हैं।

उधर, आईजी गुरुवचन लाल का कहना है कि दोनों छात्र व छात्रा पर्थला खंजरपुर गांव में कार के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में थे। उसी वक्त बुलंदशहर के पचौता गांव से क्रिकेट खेलकर लौट रहे गढ़ी चौखंडी के युवकों ने उन्हें देख लिया। युवक उन्हें कार में बंधक बनाकर सड़क से कुछ दूर खेत में ले गए और दस युवकों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आईजी के मुताबिक पहले छह युवक थे, जो दोनों को बंधक बनाकर खेत में ले गये थे। इसके बाद उन्होंने चार और साथियों को फोन कर बुला लिया।

नगर पुलिस अधीक्षक अशोक त्रिपाठी के अनुसार गढ़ी चौखंडी निवासी पांच आरोपी युवकों गौतम [18], सुधीर [20], पुष्पेंद्र [20], श्रीकांत [18], और संजय [18] को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा अभी करीब आधा दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए छात्र सुधीर सेक्टर 62 स्थित आईएमएस कॉलेज से एमसीए कर रहा है। बाकी चारों आरोपी 12वीं के छात्र हैं। इनके पास से वारदात में प्रयोग बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(27) वोट का औसत

average:3.62963
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • दुर्घटना
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित