
नई दिल्ली। असम के उग्रवादी समूह 'दीमा हलम दाओगाह [डीएचडी] पर केंद्र ने प्रतिबंध लगा दिया है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में सुरक्षा मुद्दे को लेकर हुई मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुवार को यह फैसला किया गया। उत्तरी कछार पर्वतीय जिले में हिंसा की बहुत सी घटनाओं में डीएचडी की संलिप्तता के चलते यह कदम उठाया गया है जहां इस उग्रवादी समूह ने सरकारी अधिकारियों के अतिरिक्त व्यवसायियों और रेलवे संपत्ति को निशाना बनाया।
गौरतलब है कि डीएचडी के प्रमुख जेवेल गरलोसा को पिछले महीने बेंगलूर में गिरफ्तार किया गया था।