समाचार

झारखंड के पूर्व सीएम पर प्राथमिकी दर्ज

Jul 03, 01:01 pm
  Print

रांची। सतर्कता विभाग ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद मधु कोडा और उनके तीन पूर्व कैबिनेट सहयोगियों के खिलाफ सत्ता में रहते हुए अवैध रूप से आय से अधिक संपत्ति जमा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक विनय कुमार पांडेय ने कहा कि मधु कोडा, कमलेश सिंह, बंधु टिर्की और भानु प्रताप शाही के खिलाफ बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया गया। विशेष सतर्कता अदालत के निर्देश के बाद सतर्कता विभाग ने उनके खिलाफ एक जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की।

राजीव शर्मा नाम के व्यक्ति ने पूर्व मुख्यमंत्री और उनके तीन पूर्व मंत्रियों के खिलाफ सितंबर 2005 से अगस्त 2007 के बीच सत्ता में रहते हुए संपत्ति जमा करने के मामले में सतर्कता विभाग से जांच की मांग की थी। इसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति