समाचार

शाइनी की जमानत पर सुनवाई टली

Jul 03, 06:30 pm
  Print

मुंबई। अपनी घरेलू नौकरानी के साथ दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद फिल्म अभिनेता शाइनी आहूजा ने शुक्रवार को सत्र अदालत में जमानत की अपील की। उन्होंने कहा कि वह छवि बिगाड़े जाने और धन उगाही के सुनियोजित षडयंत्र का शिकार हुए हैं।

36 वर्षीय शाइनी ने अपनी 20 वर्षीय घरेलू नौकरानी के साथ दुष्कर्म के आरोपों से इनकार किया। उन्होंने दावा किया कि यह सब उसकी सहमति से हुआ। अदालत ने जमानत याचिका पर सुनवाई सात जुलाई तक के लिए टाल दी। शाइनी आहूजा खुद अदालत नहीं आए थे। उनके वकील ने जमानत का विरोध करने वाले सरकारी वकील के तर्को का जवाब देने के लिए अदालत से समय मांगा। सरकारी वकील ने कोर्ट में कहा कि डीएनए व चिकित्सकीय रिपोर्ट अभिनेता के खिलाफ हैं। शाइनी प्रभावशाली और पैसे वाले व्यक्ति हैं। यदि उन्हें जमानत दी गई तो जांच प्रभावित होगी। वह उसे डरा-धमका सकते हैं और साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। जब तक आरोप पत्र दाखिल नहीं हो जाता, उन्हें जमानत पर रिहा नहीं किया जाना चाहिए।

जबकि शाइनी आहूजा ने जमानत याचिका में कहा है कि मेरी छवि खराब करने और धन ऐंठने के लिए सोची समझी साजिश रची गई है। पीड़िता की कथित दुष्कर्म की कहानी संदिग्ध है। उस पर बाहरी चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। अपने शरीर पर पाए गए खंरोच के निशान पर आहूजा का कहना है कि इसे दुष्कर्म किए जाने का सबूत नहीं माना जा सकता।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति