समाचार

अभियंता मर्डर: विधायक पर आरोप तय

Jul 03, 08:20 pm
  Print

लखनऊ [जासं]। उत्तर प्रदेश में औरैया के बहुचर्चित इंजीनियर मनोज गुप्ता हत्याकांड में विधायक शेखर तिवारी और उनकी पत्नी विभा समेत सभी आरोपियों पर आरोप तय कर दिए। मामले में गवाही के लिए नौ जुलाई की तारीख निर्धारित की गई है।

यहां शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश [अयोध्या प्रकरण] ने आरोप तय कर किए हैं। विधायक शेखर तिवारी, पूती उर्फ राम बाबू, विनय तिवारी उर्फ त्यागी, मनोज अवस्थी, पाल सिंह, गजराज सिंह, योगेंद्र सिंह दोहरे उर्फ भाटिया, देवेंद्र राजपूत एवं संतोष तिवारी पर आरोप है कि ये सभी 23 दिसंबर 2008 की रात दो बजे मनोज गुप्ता के मकान पर पहुंचे। इन लोगों ने ठेकेदारों के बिलों के भुगतान के अभिलेखों पर हस्ताक्षर न करने पर उनको बंधक बनाकर मारपीट कर हत्या कर दी। पूती उर्फ रामबाबू ने मनोज गुप्ता को करेंट लगाकर चोट पहुंचाई। आरोप है कि वादिनी शशि गुप्ता की मौजूदगी में शेखर तिवारी ने डंडे से, योगेंद्र सिंह दोहरे ने तार व कोड़े से, पूती ने करेंट लगाकर चोट पहुंचाई। आरोपी विनय तिवारी उर्फ त्यागी तथा मनोज अवस्थी ने मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई।

इसी मामले में आरोपी विधायक की पत्नी विभा तिवारी पर घटना के षडयंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने गंगोत्री गेस्ट हाउस पर अपने पति शेखर तिवारी से मोबाइल से संपर्क किया एवं हत्या के बाद अभियुक्त विनय तिवारी से खून के धब्बे साफ कराए थे।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति